फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona infected patient broke down in Tanda, third death in a week

कोरोना संक्रमित मरीज ने टांडा में तोड़ा दम, हफ्ते में तीसरी मौत

Tue, 02 Aug 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona infected patient broke down in Tanda, third death in a week
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद अब कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को पालमपुर के एक व्यक्ति ने टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। एक सप्ताह में ही जिला कांगड़ा में कोरोना के तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, मंगलवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला के कर्मचारी सहित 180 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला कांगड़ा में अब कोरोना संक्रमण के मामले 1227 हो गए हैं। वहीं, मंगलवार को 268 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 1253 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 1.2 प्रतिशत, मई माह में 0.8 प्रतिशत जबकि जून माह में 3.2 प्रतिशत रही है। जुलाई माह में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 12 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गई थी। वहीं, अगस्त माह में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में चिंतनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कोविड दिशानिर्देशों के पालन और सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी-खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं। इसके साथ ही ये लक्षण दिखने पर तुरंत अपने आप को आइसोलेट करें, ताकि इस संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed