फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona in Kangra :2 deaths 59 positive

35 वर्षीय युवक सहित दो की मौत, 59 संक्रमित

Mon, 01 Nov 2021 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Corona in Kangra :2 deaths  59 positive
धर्मशाला। जिले में स्कूली छात्रों व शिक्षकों के साथ-साथ अब पुलिस जवान और सरकारी कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित होने लगे हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पालमपुर के सूंगल गांव के 35 वर्षीय युवक की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौैत हो गई। वहीं देहरा के घियोरा गांव के 82 वर्षीय बुजुर्ग ने भी टांडा में दम तोड़ दिया। सोमवार को चार स्कूली छात्रों व दो शिक्षकों सहित 59 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि 98 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। एसडीएम कार्यालय कांगड़ा के दो कर्मचारी और तीन पुलिस जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लोगों की ज्यादा सावधानी के साथ कोविड-19 के नियमों की पालना करने की जरूरत है। साथ ही जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है वे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 50877 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 48970 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1126 संक्रमितों की मौत हो गई है। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना के एक्टिव केस 776 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed