फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   corona case

पुलिस थाना डमटाल के छह जवानों सहित 339 संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 08:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
corona  case
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शनिवार को डमटाल पुलिस थाना के छह जवानों सहित कोरोना संक्रमण के 339 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 221 मरीजों ने वायरस को मात दी है। जिला कांगड़ा में कोरोना के 2100 एक्टिव केस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को संक्रमितों में पुलिस थाना डमटाल के छह जवान, पुलिस थाना खुंडियां का एक जवान, फिल्ड अस्पताल में पांच लोग, जयसिंहपुर के आठ लोग, सैन्य अस्पताल पालमपुर में तीन लोग, कोटली बीड़ के 17 लोग, सीएसआईआर पालमपुर में छह लोग, एसएसबी सपड़ी के तीन जवान, आरठ गांव के तीन लोग, आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में सात लोग, योल कैंट के चार लोग, देहरा के पांच लोग, दाड़ी के सात लोग, सीएमओ कार्यालय के तीन स्वास्थ्य कर्मी, खतियार गांव के पांच लोग व गरली गांव के चार लोग शामिल हैं। इसके अलावा जिला के अन्य क्षेत्रों के लोग भी कोरोना की चपेट में आए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 2100 पहुंच गया है। अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 55416 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 52130 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1181 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed