फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cooperative societies will be online, preparations for digital functioning complete

Kangra News: सहकारी सोसायटियां होंगी ऑनलाइन, डिजिटल कामकाज की तैयारी पूरी

Sun, 12 Apr 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
Cooperative societies will be online, preparations for digital functioning complete
पालमपुर की 133 में से 130 सोसायटियों की प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन




2025-26 में ऑनलाइन ऑडिट से बढ़ेगी पारदर्शिता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पालमपुर क्षेत्र की सहकारी (को-ऑपरेटिव) सोसायटियों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सोसायटियों के कामकाज को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

उप पंजीयक सहकारी सभाएं धर्मशाला के सहायक पंजीयक चैन लाल ने बताया कि पालमपुर की कुल 133 सोसायटियों में से 130 को ऑनलाइन किया जा चुका है, जबकि शेष सोसायटियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से सोसायटियों के कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी। सदस्यों को रिकॉर्ड, लेन-देन और अन्य सेवाएं अब डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2025-26 में सभी सहकारी सोसायटियों का ऑडिट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इससे ऑडिट प्रक्रिया अधिक सटीक और प्रभावी बनेगी तथा अनियमितताओं पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी।


इस पहल को सहकारी क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसी तर्ज पर कांगड़ा, नूरपुर और देहरा क्षेत्रों की सोसायटियों को भी ऑनलाइन करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि भविष्य में पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुदृढ़ बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed