फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cook cum helper absent from training, BEEO asked for answer

Kangra News: प्रशिक्षण से कुक कम हेल्पर नदारद, बीईईओ से मांगा जवाब

Wed, 08 Oct 2025 01:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cook cum helper absent from training, BEEO asked for answer
धर्मशाला। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील तैयार करने वाले कुक कम हेल्परों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। गत दिवस प्रदेश के स्कूलों में मिड-डे-मील बनाने वाले कुक कम हेल्परों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिला कांगड़ा के 23 शिक्षा खंडों में से 16 खंडों से 232 कुक कम हेल्पर अनुपस्थित रहे। महज सात शिक्षा खंडों से ही कुक कम हेल्परों ने 100 फीसदी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यशाला में वर्करों की अनुपस्थिति को लेकर अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिले के 16 खंडों के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। कार्यशाला में हिस्सा न लेने का जवाब बीईईओ को आठ अक्तूबर तक देना होगा। जवाब संतोषजनक न होने पर इन वर्करों पर कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में मिड-डे-मील बनाने वालों कुक एवं हेल्परों को पांच अक्तूबर को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के लिए एक ऑनलाइन कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्देश्य वर्करों को विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्ता से भरपूर भोजन तैयार करना था। ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए स्कूलों में ही केंद्र बनाए गए थे, जहां से वर्करों को कार्यक्रम में जुड़ना था। कार्यशाला के जरिये उन्हें कुकिंग करते समय एपरन, टॉपी और चप्पल के प्रयोग सहित स्वच्छता संबंधित अन्य बातों पर जागरूक करना था। जिला कांगड़ा में इस कार्यशाला का आयोजन पांच अक्तूबर को किया गया था। इसमें जिलेभर के 23 शिक्षा खंडों से 2993 वर्करों ने हिस्सा लेना था, जबकि प्रशिक्षण कार्यशाला में मात्र 2761 वर्कर ही पहुंचे। 232 वर्करों ने कार्यशाला में अनुपस्थिति दर्ज करवाई। इनमें शिक्षा खंड जवाली से सबसे अधिक 55 वर्कर अनुपस्थित रहे, जबकि पंचरुखी और रैत ब्लॉक से भी अधिक संख्या में वर्करों की अनुपस्थिति रही। अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अनुपस्थित रहने वाले इन वर्करों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


किस ब्लॉक से कितने रहे थे अनुपस्थित-
कार्यशाला में शिक्षा खंड बैजनाथ से 6, धर्मशाला से 11, धीरा से चार, इंदौरा से 12, जवाली से 55, कांगड़ा से एक, कोटला से 10, लंबागांव से 5, नगरोटा बगवां से 22, नूरपुर से 17, पालमपुर से 3, पंचरुखी से 34, रैत से 26, राजा का तालाब से 12, रक्कड़ से 5 और थुरल से 9 कुक-कम हेल्परों ने कार्यशाला में हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को जिलेभर में मिड-डे मील वर्करों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस दौरान 16 शिक्षा खंडों से 232 वर्कर अनुपस्थित रहे। कार्यशाला में इन गैरहाजिर रहे वर्करों के संदर्भ में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक जवाब न आने पर उनके ऊपर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अजय सम्याल, डिप्टी डायरेक्टर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed