{"_id":"6223a43d3496d82bac136575","slug":"construction-work-of-go-dham-should-be-completed-soon-in-nagni-kangra-news-sml4016443195","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने नागनी में गौ धाम का निर्माण शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने नागनी में गौ धाम का निर्माण शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने सुलह के नागनी में वृंदावन गो धाम का निरीक्षण किया और गो धाम का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि गो धाम में गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
इस गो धाम के लिए 184 कनाल जमीन का अधिग्रहण किया गया है और इसके निर्माण के लिए 117 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में गो संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। एक माह पहले ही ज्वालामुखी के मुल्थान में गो धाम स्थापित किया गया है। डॉ निपुण जिंदल ने धीरा उपमंडल के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया और विभिन्न विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने धीरा उपमंडल के तहत पंचायतों में निर्मित पंचवटी पार्कों का निरीक्षण किया और इनका उचित रखरखाव करनेे को कहा। पंचायतों में विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए । इससे पहले डीसी ने धीरा में निर्माणाधीन संयुक्त कार्यालय भवन और पुढ़वा मे राजस्व सदन का निरीक्षण किया और उनके निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम आशीष शर्मा ने डीसी को धीरा उपमंडल की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।