फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress demonstrated strength in Palampur on the pretext of INTUC

पालमपुर इंटक के बहाने कांग्रेस ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन

Mon, 04 Jul 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated strength in Palampur on the pretext of INTUC
पालमपुर में इंटक सम्मेलन में प्रतिभा सिंह का स्वागत करते विधायक आशीष बुटेल व अन्य - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में हुए इंटक के राज्य स्तरीय सम्मेलन के बहाने कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। जिसे भाजपा के पिछले दिनों शहीद विक्रम बतरा मैदान पालमपुर में हुए कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम के बदले कांग्रेस का जबाव माना जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक आशीष बुटेल के सहारे इंटक नेताओं ने मनरेगा मजदूरों के माध्यम से भीड़ जुटाकर कांग्रेस का बोलबाला कायम रखा। सम्मेलन में कांग्रेस के मुख्यमंत्री की दौड़ में प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सुक्खू सम्मेलन में एक साथ आए। जबकि प्रतिभा सिंह इन दोनों नेताओं के बाद आई। जिनका युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया और मंच तक ले आए। यह देख मंच पर बैठे मुकेश अग्हिोत्री मंच से नीचे चले गए और प्रतिभा सिंह के पास पहुंच गए, जबकि सुक्खू, सुधीर शर्मा और अन्य नेता मंच पर बैठे रहे। इंटक के सम्मेलन में भले ही कांग्रेस नेता एकजुट दिखे हों, लेकिन अब तक कांग्रेस में पूर्व मुख्यंमत्री रहे वीरभद्र सिंह के कट्टर विरोधी माने जाने वाले सुखविंद्र सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयानों में कांग्रेस के टिकटों को लेकर विरोधाभास साफ दिखता है।
विज्ञापन

सुखविंद्र सुक्खू ने साफ कहा कि जो युवा संगठन से जुड़े हैं कई दिनों से काम कर रहे हैं, उन जीत की क्षमता रखने वाले युवाओं को भी टिकट जाएगा। इसमें कई स्थापित नेताओं के टिकट भी कट सकते हैं। तो प्रतिभा सिंह ने भी कहा कि टिकट पचास से उपर या नीचे वालों को मिले। यह कोई हार्ड एंड फास्ट रूल नहीं होता। जीतने वाले लोगों को ही टिकट दिया जाएगा। कहा कि संगठन में काम करने वाले युवाओं को आगे लाने की कोशिश रहेगी। सर्वे और जीत के आधार पर टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा में कटेंगे कई नेताओं को टिकट: सुक्खू
प्रदेश चुनाव कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा में भी कई नेताओं के टिकट कटेंगे। कहा कि जल्द ही टिकटों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा। जिसमें उन्हें लगता है कि प्रदेश में करीब 30 से 32 टिकटों का फैसला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed