फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Complete development works in time with quality: Chandra Kumar

विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में करें पूरा : चंद्र कुमार

Sun, 19 Oct 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Oct 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Complete development works in time with quality: Chandra Kumar
जवाली में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते कृषि मंत्री चंद्र कुमार। - स्रोत : डीपीआरओ
रैहन (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जवाली में चल रहे सभी विकास कार्यों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। अधिकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें। मंत्री ने शनिवार को जवाली में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और विधायक प्राथमिकताओं के तहत स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कृषि मंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं को वन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, उनके टेंडर शीघ्र लगाकर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस वित्त वर्ष में शेष महीनों का हवाला देते हुए कार्य गति बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने जल शक्ति विभाग को भी आदेश दिए कि जिन कार्यों में धनराशि की कमी के कारण रुकावट आई है, उनकी सूची प्रस्तुत की जाए ताकि बजट का उचित प्रबंधन किया जा सके। विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में जहां जलापूर्ति की समस्या है, उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने डिग्री कॉलेज भवन निर्माण से संबंधित एफसीए ऑब्जर्वेशन, लब स्थित पब्लिक लाइब्रेरी के रखरखाव और जवाली में प्रस्तावित खेल मैदान के लिए सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने और डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed