फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   College will open in Dharkandi, fire station in Shahpur

धारकंडी में खुलेगा कालेज, शाहपुर में अग्निशमन केंद्र

Mon, 02 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
College will open in Dharkandi, fire station in Shahpur
शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना का रिमोट दबाकर उद्घाटन हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। स - फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को क्षेत्र के लोगों करोड़ों की सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने धारकंडी में राजकीय महाविद्यालय खोलने की बात कही, वहीं शाहपुर में अग्निशमन केंद्र खोलने की भी घोषणा की। शाहपुर कॉलेज में बीबीए-बीसीए की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह और रजोल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लपियाणा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धराड़का को माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय उच्च पाठशाला प्रेई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने का भी एलान किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 1.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शाहपुर बस अड्डे, कैंट नाला पर 1.10 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 1.79 करोड़ रुपये के उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र, 4.83 करोड़ रुपये से स्तरोन्नत चंबी-भनालाखास-स्को सड़क और 55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/132 केवी विद्युत उपकेंद्र चंबी स्थित सुहरी का लोकार्पण किया। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मंडल शाहपुर तथा सहायक अभियंता उपमंडल दरिनी के नवनिर्मित कार्यालयों का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 2.20 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले 33 केवी विद्युत उपकेंद्र रजौल, 1.31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अनाज मंडी शाहपुर स्थित चंबी, 38 लाख रुपये से निर्मित होने वाले आदर्श पुलिस स्टेशन शाहपुर के भवन, तहसील शाहपुर में 8.92 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली सरांकनी कूहल, शाहपुर तहसील में बांदी, कलयारा, नागनपट्ट और सल्ली, कुठारना, भलेट, दुल्ली, काकड़ा, सुकर गांव के लिए 4.55 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना, 1.38 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना भडोदर कूहल तथा 4.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 33/11 केवी उपकेंद्र दरिनी की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रय एप लांच
मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आश्रय एप भी लॉंच की। इसके माध्यम से विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed