{"_id":"615214068ebc3e0901290967","slug":"clash-with-police-in-kangra-kangra-news-sml385374791","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का पुतला जलाने को लेकर युकां और पुलिस में धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का पुतला जलाने को लेकर युकां और पुलिस में धक्कामुक्की
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक से गांधी वाटिका तक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सर?
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। विभिन्न सरकारी पदों पर बाहरी राज्यों के युवाओं को नियुक्ति देने के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन किया। युकां कार्यकर्ताओं ने कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक से लेकर गांधी वाटिका तक शव यात्रा निकाली।
युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस कर्मी भी मौका पर पहुंच गए और माहौल काफी गरमा गया। पुतला जलाने से रोकने के दौरान युकां पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों में धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगे। धक्कामुक्की के दौरान माहौल बिगड़ गया। इसके पश्चात युकां ने कागज एकत्रित करके आग लगा दी, लेकिन पुलिस ने पुतला नहीं जलाने दिया।
युकां का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार उनकी ओर ध्यान देने के बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी दे रही है। युवाओं के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा और सरकार ने बाहरी राज्यों के लोगों को दी गई नियुक्तियों बारे उचित निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश युकां के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 14 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं। इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन जयराम सरकार बाहरी राज्यों के युवाओं पर मेहरबान है। वहीं, जिला युकां अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार का ध्यान गैर हिमाचलियों को रोजगार देने पर है। सरकार ने बाहरी राज्यों के युवाओं को रोजगार देने पर उचित निर्णय नहीं लिया और 10 दिन के भीतर कंडक्टर भर्ती का परिणाम नहीं निकाला तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन उग्र करेंगे। सीएम आवास सहित विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विजय, इंद्र, कर्ण, मनोज मेहता, युकां नेता गोल्डी चौधरी, अक्षित मैणी, जितेंद्र धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।