{"_id":"694d9c6ffac445069205daa7","slug":"christmas-celebration-in-st-johns-church-prayer-by-lighting-candles-kangra-news-c-95-1-kng1005-212716-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सेंट जॉन चर्च में क्रिसमस की धूम, मोमबत्ती जलाकर की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सेंट जॉन चर्च में क्रिसमस की धूम, मोमबत्ती जलाकर की प्रार्थना
Fri, 26 Dec 2025 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। फरसेटगंज स्थित सेंट जॉन चर्च ऑफ वाइल्डरनेस में वीरवार को क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशभर के हजारों पर्यटकों ने चर्च में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा में भाग लिया। मैक्लोडगंज पहुंचने के लिए पर्यटकों को कोतवाली बाजार सहित अन्य जगह जाम का सामना करना पड़ा। चर्च के पादरी विक्टर खोजी ने मोमबत्ती जलाकर यीशु मसीह को दुनिया के लिए प्रकाश बताते हुए शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग चर्च पहुंचे और स्वेच्छा से प्रार्थना सभा में शामिल हुए। मैक्लोड़गंज में मौसम सामान्यत: ठंडा रहने के बावजूद काफी भीड़ देखने को मिली जो क्रिसमस के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह को दर्शाता है।
इस दौरान गुड़गांव से पहुंचे पर्यटक सुशील पीटर ने बताया कि वह बुधवार को मैक्लोडगंज घूमने आए थे और उनकी इच्छा थी कि क्रिसमस सेंट जॉन चर्च में ही मनाएं। उन्होंने कहा कि यीशु ने उन्हें यहां आने का अवसर दिया और आज सभी लोगों ने मिलकर प्रार्थना की।
वहीं, धर्मशाला निवासी अंतरराष्ट्रीय कलाकार मुकेश थापा ने कहा कि क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर कोई पूरे उत्साह के साथ मनाता है। धर्मशाला की रहने वाली नंदा शाही ने बताया कि हर त्योहार पर अलग-अलग भेष-भाषाएं पहनकर उत्सव मनाती हैं। इस बार वे पूरे परिवार के साथ चर्च पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मौसम ज्यादा ठंडा नहीं है लेकिन इसके बावजूद चर्च में आज काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवल में चलते मैक्लोडगंज में पहले के मुकाबले थोड़ी कम भीड़ देखने को मिली। धर्मशाला के कारोबारियों मुनीष लुथरा, सुनीश माटा, कमल सहित अन्य ने कहा कि जो भीड़ वीरवार को मेला मैदान में देखी, वही भीड़ मेला न होने के चलते चर्च सहित मैक्लोडगंज के बाजार में होनी थी। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलना था।