फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CHO should visit TB patient's house for 15 days, ASHA worker should visit once a week: CMO

सीएचओ 15 दिन, आशा वर्कर हफ्ते में एक बार जाएं टीबी रोगी के घर : सीएमओ

Fri, 25 Apr 2025 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
CHO should visit TB patient's house for 15 days, ASHA worker should visit once a week: CMO
धर्मशाला। सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर (एसएचओ) 15 दिन में एक बार और आशा कार्यकर्ता की सप्ताह में एक बार टीबी रोगी के घर में जाना सुनिश्चित करें। साथ ही विशेष परामर्श और उपचार सुनिश्चित करें। यह बात धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने कही।
विज्ञापन

बैठक शुरू होने से पहले पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीबी अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने जिला में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर चल रही जन भागीदारी गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर निक्षय दिवस का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ ने टीबी सुपरवाइजरी स्टाफ को बेहतर कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि निक्षय शिविर जारी रहेंगे और जोखिमपूर्ण आबादी के एक्सरे भी जारी रहेंगे। अब तक 70,032 जोखिमपूर्ण लोगों के एक्सरे किए जा चुके हैं। जोखिमपूर्ण आबादी के एक्स रे और साई टेस्ट के बाद टीबी बचाव दवाई भी दी जाएगी। बैठक में जिला कांगड़ा रेड क्रॉस सोसाइटी से सचिव ओपी शर्मा ने 50 पोषण किटें भेंट की। टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025 में 2356 पोषण किटें मरीजों को वितरित की गई हैं। इस दौरान एमएस धर्मशाला डॉ. अनुराधा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed