{"_id":"69e92ffbd6f17c56cd0c8d6c","slug":"chester-hill-case-will-expose-the-governments-face-bjp-kangra-news-c-95-1-ssml1008-231155-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेस्टर हिल मामले में सरकार का चेहरा बेनकाब होगा : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेस्टर हिल मामले में सरकार का चेहरा बेनकाब होगा : भाजपा
Thu, 23 Apr 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, महामंत्री उपेंद्र धीमान, सुशील कालिया, उपाध्यक्ष सुकृत सागर, मीडिया प्रभारी एडवोकेट अंशुमन शर्मा, प्रवक्ता पूजा डोंगर, ज्वालामुखी भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री ने कहा कि चेस्टर हिल मामले में सरकार का चेहरा बेनकाब हो जाएगा। इस मामले में कई भूमि घोटाले होने की आशंका है। बड़े अधिकारी एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। राजस्व मंत्री ने इस मामले में मनी लांड्रिंग और भूमि घोटाले की आशंका व्यक्त की है। मामले की जांच हो रही है। सरकार इस मामले को दबा रही है परंतु बीजेपी हर विधानसभा क्षेत्र में इस मामले को बढ़-चढ़कर सामने लाएगी। संवाद
विज्ञापन