फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Changar area's drinking water scheme again in the grip of landslide

Kangra News: चंगर क्षेत्र की पेयजल योजना फिर भूस्खलन की चपेट में

Tue, 02 Sep 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Changar area's drinking water scheme again in the grip of landslide
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। चंगर क्षेत्र नगरोटा बगवां (रानीताल) की उठाऊ पेयजल योजना की राइजिंग पाइप जगनी के पास भारी भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई है। विभाग इसकी मरम्मत करने में जुट गया है। जल शक्ति विभाग उपमंडल सरोत्री के सहायक अभियंता नितिन चौधरी ने बताया कि अनुकूल परिस्थिति में बुधवार शाम तक योजना को बहाल करने का पूर्ण प्रयास रहेगा। लगातार हो रहे भूस्खलन और पेड़ गिरने से लगभग चार से पांच स्थानों पर पाइप क्षतिग्रस्त हुई है। इसके कारण चंगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति छोटी योजनाओं से की जा रही है और कुछ क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर और हैंडपंप को मोटर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed