फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Central University to celebrate Tourism Week from today

Kangra News: केंद्रीय विश्वविद्यालय आज से मनाएगा पर्यटन सप्ताह

Mon, 22 Sep 2025 06:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Central University to celebrate Tourism Week from today
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का यात्रा, पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन संकाय 22 से 27 सितंबर तक विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र ने पर्यटन और सतत परिवर्तन को वैश्विक विषय घोषित किया है, जिसे समारोह का मार्गदर्शक सिद्धांत बनाया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल के नेतृत्व में सप्ताह भर में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियां होंगी, जिससे पर्यटन केवल आर्थिक विकास तक सीमित न रहकर पारिस्थितिक संरक्षण, सांस्कृतिक निरंतरता और सामाजिक समावेशन का माध्यम बने। सप्ताह का प्रमुख आकर्षण 23 सितंबर को विश्वविख्यात ग्रीक पुरातत्वविद जॉर्ज एंटोनियो का विशेष व्याख्यान होगा।
विज्ञापन

पुर्तगाल में उनके शोध ने ग्रीस, पुर्तगाल और हिमाचल प्रदेश के बीच ऐतिहासिक संबंधों की नई परतें उजागर की हैं। उनकी खोज में मिले रोमन मोजेक पर सिकंदर महान और महाराजा परमानंद चंद (पोरस) के बीच हाइडेस्पेस युद्ध का चित्रण है। यह खोज हिमाचल प्रदेश को वैश्विक ऐतिहासिक विमर्श से जोड़ती है और सांस्कृतिक पर्यटन की प्रासंगिकता को और गहरा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 सितंबर को पर्यटन में सतत परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी होगी, जिसमें शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसी क्रम में हितधारकों का सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिसमें उद्योग, सरकार, शिक्षाविद और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि पर्यटन के भविष्य को आकार देने वाली नीतियों, ढाँचों और रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed