फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Case filed against five people of in-laws' side

मलघोटा गांव की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five people of in-laws' side
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के पपरोला के समीप मलघोटा गांव की 35 वर्षीय विवाहिता ललिता रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टांडा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति रवि कुमार और अन्य रिश्तेदारों पर ललिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उससे मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पति रवि कुमार, गंगाराम, आशा देवी, शशि कुमार और फता सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि 2005 में शादी के बाद से ही उसकी बहन की सास उसे तलाक देने के लिए मजबूर कर रही थी और उसके ससुराल के लोग आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि दो माह पूर्व उसने अपनी बहन से फोन पर बात की थी, उस समय उसकी बहन पागलों की तरह बात कर रही थी। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व ही 19 अक्टूबर को अपनी बहन को अपने घर ले आए और शनिवार रात को पेट में दर्द होने पर ललिता रानी को उपमंडलीय चिकित्सालय में लाया गया था और चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। बाद में रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं ने उसकी बहन के शरीर पर गहरी चोटों के निशान देखे हैं और उसे उसके ससुराल वालों ने मानसिक तौर पर परेशान करने के साथ-साथ शरीर पर भी गहरे जख्म किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन को उसके दोनों बेटों से अलग दूसरे मकान में रखा जाता था और किसी से मिलने नहीं दिया जाता था। मृतका का पति सेना से रिटायर हो चुका है और मृतका के दो बेटे हैं। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed