{"_id":"66276b9fe346677daf0f4208","slug":"cardboard-factory-employee-died-after-falling-into-the-furnace-attached-to-the-boiler-in-sansarpur-terrace-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बॉयलर के साथ लगी भट्ठी में गिरने से गत्ता फैक्टरी कर्मचारी की मौत, संसारपुर टैरस में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बॉयलर के साथ लगी भट्ठी में गिरने से गत्ता फैक्टरी कर्मचारी की मौत, संसारपुर टैरस में हुआ हादसा
Tue, 23 Apr 2024 01:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरस(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरस(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:35 PM IST
सार
कांगड़ा जिले में थाना देहरा की संसारपुर टैरस चौकी के अंतर्गत देर शाम गत्ता फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति की बॉयलर के साथ लगी भट्ठी में गिरने से मौत हो गई ।
विज्ञापन
भट्ठी में गिरने से मौत(सांकेतिक)
- फोटो : istock
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना देहरा की संसारपुर टैरस चौकी के अंतर्गत देर शाम गत्ता फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति की बॉयलर के साथ लगी भट्ठी में गिरने से मौत हो गई । मृतक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र वकील सिंह(58) निवासी नारी के रूप में हुई है। अश्वनी औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस की गत्ता फैक्टरी में काम करता था। जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार फैक्टरी में बॉयलर पर काम कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह भट्ठी में गिर गया।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलने पर संसारपुर टैरेस पुलिस इंचार्ज एसआई संजय शर्मा व टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए देहरा को भेज दिया गया है।
विज्ञापन