फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Call 1950 for election-related information and complaints: Deputy Commissioner

चुनाव संबंधी जानकारी और शिकायतों के लिए 1950 पर करें कॉल : उपायुक्त

Tue, 04 Nov 2025 06:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
Call 1950 for election-related information and complaints: Deputy Commissioner
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन 1950 से सभी नागरिक चुनाव संबंधी जानकारी और शिकायतों का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय संपर्क केंद्र पूरे देश के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक टोल फ्री नंबर 1800-11-1950 पर उपलब्ध है, जहां प्रशिक्षित कर्मी मतदाताओं और अन्य हितधारकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी शिकायतों और समस्याओं को राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) के माध्यम से दर्ज कर समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ सुविधा भी शुरू की है, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे अपने मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) से बातचीत कर सकते हैं। यह सुविधा ईसीआई नेट प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसी प्रकार नागरिक ई-मेल complaintseci@eci.gov.in पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी कांगड़ा ने अपील की कि मतदाता हेल्पलाइन 1950 और बुक-ए-कॉल विद बीएलओ जैसी सुविधाओं का अधिकतम उपयोग कर नामांकन, सुधार, मतदाता सूची से संबंधित जानकारी, सुझाव व शिकायतों के लिए संपर्क करें, ताकि पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed