{"_id":"6a88b440f866eec7590b24cf","slug":"business-ideas-shared-with-students-of-dharamshala-college-kangra-news-c-95-1-ssml1021-251434-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थियों को दिए बिजनेस आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थियों को दिए बिजनेस आइडिया
Sat, 22 Aug 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग की ओर से उद्योग विभाग के सहयोग से निटकॉन लिमिटेड के माध्यम से 19 से 21 अगस्त तक आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभागीय समन्वयक डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. धीरज कटोच, प्रो. मीनाक्षी सरोच और प्रो. सुजाता कौंडल भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बिजनेस आइडिएशन, गो-टू-मार्केट रणनीति, स्टार्टअप ऑपरेशंस, फंडिंग और पिचिंग के गुर सिखाए गए। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने नवोन्मेषी स्टार्टअप विचारों की प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन