फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Building a strong India is possible only with the participation of women: Daisy Thakur

महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव : डेजी ठाकुर

Wed, 24 Dec 2025 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Dec 2025 07:11 AM IST
विज्ञापन
Building a strong India is possible only with the participation of women: Daisy Thakur
पालमपुर में जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में डेजी ठाकुर का स्वागत करतीं सीमा चौधरी। -स्रोत :
पालमपुर (कांगड़ा)। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना सशक्त भारत की कल्पना संभव नहीं है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने संगठनात्मक जिला पालमपुर की परिचय बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा चौधरी ने की।
विज्ञापन

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष रागनी रुकवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा चंदेल, जिला भाजपा सहप्रभारी पंकज जम्वाल और जिला महामंत्री मीरा राणा मौजूद रहीं। डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना होगा, ताकि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंच सके।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार झूठी गारंटियों और खोखले वादों के सहारे चल रही है। उन्होंने आह्वान किया कि संगठनात्मक जिला पालमपुर के हर बूथ पर कम से कम 10 महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाए और कार्यकर्ता निष्ठा, समर्पण व अनुशासन के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष रागनी रुकवाल ने महिला मोर्चा को पार्टी की सबसे सशक्त और सक्रिय इकाई बताया। वहीं, जिला अध्यक्ष सीमा चौधरी ने कहा कि परिचय बैठक का उद्देश्य नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और महिला मोर्चा की भूमिका से अवगत कराना है। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed