फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP's Save Democracy, Remove Anarchy march in Dharamshala today

Kangra News: धर्मशाला में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा आज

Thu, 29 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP's Save Democracy, Remove Anarchy march in Dharamshala today
गांधी वाटिका से कचहरी अडडा तक निकलेगी पदयात्रा, तैयारियों पर बैठक में मंथन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में पहुंचने का किया आह्वान


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। भाजपा 30 अक्टूबर को धर्मशाला में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकालेगी। गांधी वाटिका से कचहरी अड्डा तक प्रस्तावित इस पदयात्रा के माध्यम से पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और प्रदेश सरकार की जवाबदेही से जुड़े मुद्दे उठाएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने जिला भाजपा की बैठक में धर्मशाला के नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों के परिणामों पर कांग्रेस नेतृत्व को गंभीरता से विचार करना चाहिए। यदि कांग्रेस को किसी चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति है तो उसे तथ्यों और प्रमाणों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए परमार ने कहा कि जनता ने चुनावी वादों पर विश्वास कर कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, लेकिन अब सरकार को अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का स्पष्ट और तथ्यात्मक हिसाब देना चाहिए। रोजगार, आर्थिक स्थिति, विकास कार्य, स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाएं और चुनाव के समय किए गए वादे ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर प्रदेशवासी जवाब चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमार ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार के कामकाज, चुनावी वादों और जनहित से जुड़े मुद्दों का मूल्यांकन जनता करेगी। प्रदेशवासी देखेंगे कि सरकार ने उनकी अपेक्षाओं को कितना पूरा किया और विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में क्या ठोस परिणाम दिए। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा केवल राजनीतिक विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के सवालों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सरकार की जवाबदेही को केंद्र में रखने का प्रयास है।

बैठक में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, संगठनात्मक जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, शहरी एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, महापौर शमशेर सिंह नैहरिया और जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली सहित जिला के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed