{"_id":"6670b029a7645b5f9a0feb24","slug":"bjp-made-strategy-regarding-low-polling-booths-kangra-news-c-95-1-ssml1008-137763-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भाजपा ने कम मतदान वाले बूथों को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भाजपा ने कम मतदान वाले बूथों को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा की समीक्षा बैठक सोमवार को प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में धर्मशाला में संपन्न हुई। इस समीक्षा बैठक में संगठनात्मक जिला कांगड़ा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, जिला के महामंत्री, जिला के सचिव, जिला के मोर्चा के अध्यक्ष, जिला के प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला में मंडल के पदाधिकारी, प्रदेश में मंडल के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री द्वारा मंडल के अध्यक्षों से संक्षिप्त में बूथों की रिपोर्ट ली गई।
लोकसभा चुनाव में कौन-कौन से बूथ पर कम वोट मिले, उस पर चिंतन किया गया। महामंत्री ने प्रदेश महामंत्री ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य, उर्वरक एवं रसायन मंत्री बनने पर भी बधाई दी। प्रदेश की लोकसभा की चारों सीट भाजपा की झोली में डालने व उपचुनाव में धर्मशाला विधानसभा की सीट को भी अच्छे मार्जिन से जीतने पर धर्मशाला की जनता को बधाई दी। प्रदेश महामंत्री ने जिला सचिव को निर्देश दिए कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर और जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनने पर जिला की तरफ से प्रस्ताव प्रेषित किया जाए।