फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Best player title for Shubham and Simran

शुभम व सिमरन को मिला सर्वशश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Wed, 01 Dec 2021 08:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Best player title for Shubham and Simran
शहीद विक्रम बतरा कालेज में विजेता छात्राएं एसडीएम डा. अमित के साथ - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर
विज्ञापन

में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पालमपुर के एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कौंडल ने की। उन्होंने एसडीएम का स्वागत किया ।
एसडीएम डॉ. गुलेरिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं, उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और हर खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक और चक्का फेंक खेलों को शामिल किया गया। इनमें लड़कों की 50 मीटर की दौड़ में प्रथम अंकित, द्वितीय वासुदेव एवं साहिल कुमार शुभम राणा तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मुकेश, द्वितीय स्थान सिमरन और तृतीय स्थान पर रुचिका, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर अभय कपूर, द्वितीय स्थान पर कार्तिक राणा और तृतीय स्थान पर दिव्यांशु, लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में मुकेशा ने प्रथम, श्रेया कपूर ने दूसरा स्थान और तृतीय स्थान पर आंचल कुमारी रही।
विज्ञापन

लड़कों की 200 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर वासुदेव, दूसरे पर शुभम राणा पर तीसरे स्थान पर अनिकेत रहे। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में प्रथम सिमरन, द्वितीय प्रियंका एवं रुचिका ने तृतीय रुचिका, लड़कों की 400 मीटर की दौड़ में प्रथम शुभम राणा, द्वितीय कार्तिक राणा और तृतीय स्थान पर अभय कपूर रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में प्रथम मुकेशा, द्वितीय प्रियंका एवं तृतीय स्थान पर कविता देवी रही। जबकि पुरुष वर्ग में बीएससी प्रथम साल के शुभम और महिला वर्ग में बीएससी दूसरे साल की सिमरन को सर्व श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed