फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ayush Minister inaugurated Van Vatika Jaisinghpur

Kangra News: आयुष मंत्री ने किया वन वाटिका जयसिंहपुर का लोकार्पण

Fri, 05 Sep 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Ayush Minister inaugurated Van Vatika Jaisinghpur
लंबागांव (कांगड़ा)। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने वीरवार को जयसिंहपुर के एसबीआई चौक के पास 5.5 लाख से निर्मित वन वाटिका जयसिंहपुर का लोकार्पण व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भारत के विकास और तकनीकी क्रांति के जनक थे जिन्होंने देश को आधुनिकता की ओर अग्रसर किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्व. राजीव गांधी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के एसबीआई चौक को अब राजीव चौक के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले तीन माह के भीतर रेन शेल्टर जयसिंहपुर में स्व. कंवर दुर्गा चंद की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। हारसी में प्रस्तावित बस अड्डा व बस डिपो का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में 20 लाख रुपये की लागत से नई अल्ट्रासाउंड मशीन भी स्थापित की जाएगी, जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जयसिंहपुर अस्पताल में एमडी मेडिसिन की भी तैनाती कर दी गई है और जल्द ही अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी नियुक्ति की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीएमओ कार्यालय जयसिंहपुर के अधीनस्थ आने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को भी अधिसूचित कर दिया गया है। इस अवसर पर जसवंत डढ़वाल, एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, डीएफओ पालमपुर डॉ. संजीव शर्मा, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, एसीएफ ओम प्रकाश चंदेल, खंड विकास अधिकारी सिकंदर कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय वर्मा, जल शक्ति सरवन, विद्युत कुलदीप, बिंता ठाकुर, पार्टी कार्यकर्ता और महिला मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed