फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Authority to simplify NOC process for construction near Hawaii

Kangra News: हवाई के पास निर्माण की एनओसी प्रक्रिया को सरल करे अथॉरिटी

Wed, 11 Oct 2023 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Authority to simplify NOC process for construction near Hawaii
र्मशाला में कांगड़ा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद किशन कपूर। संवा
धर्मशाला। मिनी सचिवालय धर्मशाला के कैबिनेट हॉल में मंगलवार को सांसद किशन कपूर की अध्यक्षता में कांगड़ा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक हुई । बैठक में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे। बैठक में कांगड़ा हवाई अड्डा के संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान यात्रियों की सुविधा और एयरपोर्ट में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

किशन कपूर ने अधिकारियों को हवाई अड्डा परिसर के साथ लगते क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निर्माण गतिविधियों के लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण से वांछित अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। अधिक फ्लाइट से ज्यादा टूरिस्ट यहां आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रस्तावित परियोजना की प्रगति की जानकारी और विस्तारीकरण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। इस दौरान एयरपोर्ट के विस्तार तथा ढांचागत विकास सहित इससे जुड़े अन्य सभी बिंदुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए सेक्शन 11 की नोटिफिकेशन के बाद भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास को लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार से जहां पर्यटन को बल मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने पर्यटकों की सुविधा के लिए नवनिर्मित टूरिस्ट सूचना केंद्र का संचालन अविलंब आरंभ करने और ‘मनी एक्सचेंज’ काउंटर सेवा को सुचारू करने के लिए बैंकों से तालमेल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा परिसर में पर्यटकों को हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।

बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा हवाई अ्डडे के सुधारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार अपेक्षित सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। सुक्खू सरकार प्रदेश में हवाई सेवाओं के विकास और विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले लोगों के बेहतर पुनर्वास के लिए सरकार गंभीर है। बैठक में एडीएम रोहित राठौर, भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण कांगड़ा के निदेशक धीरेंद्र सिंह, बीडीओ रैत कंवर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed