फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ashes of wheat crop in 10 kanal fields due to fire

आग लगने से मनहोट में 10 कनाल खेतों में गेहूं की फसल राख

Sun, 04 Apr 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ashes of wheat crop in 10 kanal fields due to fire
जंगल में लगी आग बुझाने में वन विभाग की टीम का सहयोग करते स्थानीय लोग। - फोटो : Kangra
राजा का तालाब (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर की लाड़थ पंचायत के गांव मनहोट के किसानों ओंकार सिंह, मिलाप सिंह, गगन सिंह और बलवीर सिंह के गेहूं के खेतों में रविवार करीब 12 बजे अचानक आग लगने से उनकी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

खेतों के साथ लगते स्थानीय लोगों ने रविवार को गेहूं के खेतों में आग की लपटें उठती देखीं। इस बीच शोर मचने की वजह से गांववासी इकठ्ठे हो गए। लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए साथ लगते घरों से पानी का प्रबंध कर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब दस कनाल खेतों में गेहूं की खड़ी फसल पूरी से राख में तबदील हो चुकी थी।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने खेतों में आग लगने की घटना की जानकारी तत्काल पंचायत प्रधान संजना देवी को दी। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी पुलिस चौकी रैहन को दी। वहीं, पटवारी को आग लगने की घटना से अवगत करवाया। पंचायत प्रधान के अनुसार करीब दस से बारह कनाल में गेहूं् की फसल आग की चपेट में आई है। अगर समय पर स्थानीय लोगों ने खेतों में लगी आग को समय पर न देखा होता तो नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित गरीब किसानों को मुआवजा देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed