फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anirudh won the bronze medal in the 35 kg weight category

Kangra News: अनिरुद्ध ने 35 किग्रा भार वर्ग में जीता कांस्य पदक

Thu, 18 Sep 2025 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Anirudh won the bronze medal in the 35 kg weight category
धर्मशाला। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 10 से 13 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2025-26 में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 10 पदक हासिल किए। इनमें दो रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुरगेला के चार छात्रों ने भाग लिया। इनमें अनिरुद्ध (6वीं), आदर्श डोगरा (8वीं), आरव पठानिया (8वीं) और अंकित (10वीं) शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनिरुद्ध पुत्र मोहन सिंह ने 35 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश, जिला कांगड़ा और स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया सहित समस्त स्टाफ ने कुश्ती संघ के पदाधिकारियों कौशल मुगटा, सुरेंद्र कुल्ला, वीरेंद्र धोलटा और हरदेव सिंह ने कोच एवं प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा राजेश कुमार, पीईटी रवि कांत और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों के परिश्रम का परिणाम है, बल्कि स्कूल और क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed