फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Allegations of vote rigging create atmosphere, protest outside SDM office

Kangra News: वोटों की धांधली के आरोपों से गरमाया माहौल, एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

Fri, 29 May 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Allegations of vote rigging create atmosphere, protest outside SDM office
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विकास खंड सुरानी की ग्राम पंचायत थिल में चुनाव के दौरान कथित वोट धांधली को लेकर मामला गरमा गया है। वीरवार को पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने ज्वालामुखी में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा और राज्य चुनाव आयोग को शिकायत पत्र भेजकर मतगणना प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि 26 मई को मतदान समाप्त होने के बाद चार वार्डों की मतपेटियां शाम चार बजे तक पंचायत घर पहुंच गई थीं, लेकिन मतदान केंद्र से महज 80 मीटर दूर वार्ड-1 की पेटी करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध बढ़ने पर यह मतपेटी बिना किसी कवर और बिना पुलिस सुरक्षा के मतगणना स्थल पर पहुंचाई गई, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मतदान और मतगणना के आंकड़ों में भी हेरफेर का दावा किया है। शिकायत के अनुसार मतदान समाप्ति के समय कुल 921 वोट डाले जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मतगणना पूरी होने पर यह संख्या बढ़कर 928 हो गई। इसके अलावा वार्ड-4 में प्रधान पद की एक प्रत्याशी के सगे भाई की ड्यूटी लगाए जाने और रिजेक्ट किए गए वोटों को भी कथित तौर पर एक प्रत्याशी के खाते में जोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण दर्शना देवी, अरुण कुमार, सुदर्शना, जमना, रौशनी, पवना, इंदु, निर्मला, कुलदीप, प्रीतम, कृष्ण, बजीर, रीना, सुमना, कुशला, शशि बाला, चंचला, राजकुमारी, माया, सरला, सीमा, कांता, शबनम, राधा, विक्रम और बक्शी राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर आए थे। उनकी शिकायत को आगामी कार्रवाई के लिए राज्य चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) को भेज दिया जाएगा। -डॉ. संजीव शर्मा, एसडीएम, ज्वालामुखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed