{"_id":"61799ce66b826e0d265136ef","slug":"akshita-and-divyansh-became-winners-in-badminton-competition-kangra-news-sml3885815138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अक्षिता व दिव्यांश ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अक्षिता व दिव्यांश ने किया कब्जा
विज्ञापन
धर्मशाला। दो दिवसीय जिला सीनियर एवं जूनियर वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन बुधवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का समापन धर्मशाला के समाजसेवी राजेश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 महिला वर्ग के एकल मुकाबले में अक्षिता चौधरी विजेता और भारती कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालाजी उपविजेता रहीं।
वहीं, अंडर-19 महिला वर्ग के युगल मुकाबले में अक्षिता चौधरी और ज्योतिष्का विजेता एवं प्रकृति एवं त्रियंबिका उप विजेता रहीं। दूसरी ओर-19 पुरुष मुकाबले के एकल वर्ग में दिव्यांश दुग्गल विजेता और प्रतीक सिंह राणा उपविजेता रहे। वही अंडर-19 पुरुष मुकाबले के युगल वर्ग में दिव्यांश दुग्गल एवं प्रतीक सिंह राणा की जोड़ी ने कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालाजी के दक्षेश एंड करण को हराकर खिताब पर कब्जा किया। अंडर-19 के मिक्स डबल्स में प्रतीक सिंह राणा एवं अक्षिता चौधरी की जोड़ी ने दिव्यांश दुग्गल एवं ज्योतिष्का को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, सीनियर पुरुष वर्ग एकल मुकाबले में दिव्यांश दुग्गल ने अमन चौधरी को हराकर खिताब अपने नाम किया तथा सीनियर पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले में अमन चौधरी एवं प्रतीक सिंह राणा की जोड़ी ने विवेक हंस एवं अभिषेक को हराकर खिताब अपने नाम किया इसके अतिरिक्त महिला सीनियर वर्ग के एकल मुकाबले में रूबी ने ज्योतिष्का को हराकर खिताब अपने नाम किया।
वहीं, महिला सीनियर वर्ग के युगल मुकाबले में अक्षिता चौधरी एवं ज्योतिष की जोड़ी ने रूबी एवं सिमरन को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग के मिक्स मुकाबले में दिव्यांश दुग्गल एवं ज्योतिष्का ने गौरव कपूर एवं सिमरन को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा तथा महासचिव पंकज शर्मा सहित सर्वचंद धीमान, सोम जयकरिया, आरसी कालिया, कर्मचंद राठौर, विश्वनाथ मनकोटिया, पवन चौधरी, पीसी डढ़वाल, चंद्ररेखा डढ़वाल, राजीव सूद, दिनेश महाजन, उपस्थित रहे। संघ के मीडिया सचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता एवं एकल मुकाबलों में तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी हमीरपुर में आयोजित होने वाली 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगेे।