फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Aid distributed to needy families

Kangra News: जरूरतमंद परिवारों को बांटी सहायता राशि

Tue, 21 Oct 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Aid distributed to needy families
शाहपुर (कांगड़ा)। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उनका जीवन जनता की सेवा को समर्पित है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना से प्रेरित होकर उन्होंने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए शाहपुर वेलफेयर सोसायटी का गठन किया है। सोसायटी के माध्यम से अब तक वह लाखों रुपये की आर्थिक सहायता देकर सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों की मदद कर चुके हैं।
विज्ञापन

रैत के वन विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक पठानिया ने दिवाली के अवसर पर विभिन्न जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि के रूप में चेक भेंट किए। इस दौरान उन्होंने इच्छा देवी (रैत) को 50 हजार, प्रीतो देवी, गुजरेड़ा (मनेई) को इलाज के लिए 50 हजार, स्वर्ण देवी (पलवाला) को 50 हजार रुपये, वीना देवी (दुर्गेला) को 21 हजार तथा रोटरी क्लब शाहपुर को गरीब परिवार का घर निर्माण हेतु 21,000 रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रदीप बलौरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिप सदस्य नीना ठाकुर, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक, सलाहकार विनय सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed