फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   agricultture

सकोह में एक हजार एकड़ भूमि बंजर होने के कगार पर

Wed, 11 Nov 2020 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
agricultture
सकोह में दुंदी कूहल का डंगा दूटा होने के कारण पानी नाले में गिरता। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर आठ और नौ सकोह में दुंदी कूहल टूटने से करीब हजार एकड़ उपजाऊ जमीन बंजर होने के कगार पर है। पांच सौ से अधिक किसान परिवार अपने खेतों में फसलों की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मौसम की बेरुखी और ऊपर से टूटी कूहलें। ऐसे में खेतों की सिंचाई कैसे होगी। मौसम की मार से पहले से ही किसान परेशान हैं और टूटी कूहलों ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया है। बारिश होने पर फसलों की बिजाई कर लेते थे। बारिश न हो तो दुंदी कूहल पर ही निर्भर रहते हैं। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर आठ और नौ सकोह में किसान इन दिनों सूखे से परेशान हैं। सकोह की दुंदी कूहल कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से पिछले कई माह से बंद पड़ी है। खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सकोह के ग्रामीणों पूर्व प्रधान राजिंद्र, नरेश, शुभकर्ण, राजू, मोनी, कमल, दिनेश, सुभाष आदि ने कहा कि दुंदी कूहल पर क्षेत्र के करीब 500 परिवार निर्भर हैं। किसान कूहल के पानी का उपयोग अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए करते हैं, लेकिन पिछले काफी समय से कूहल बंद पड़ी है। विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सूखे के कारण फसलें खेतों में सूखने लगी हैं। किसानों का कहना है कि कूहल में पानी है, लेकिन इसकी हालत दयनीय होने से पानी जतरून गांव तक नहीं पहुंच रहा है। कूहल जगह-जगह से टूटी है और गाद भर गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दुंदी कूहल की मरम्मत कर किसानों को पानी उपलब्ध करवाया जाए। किसान बुधवार को आईपीएच धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सरवन ठाकुर से मिले और अपनी समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आईपीएच धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सरवन ठाकुर ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर आठ और नौ सकोह में दुंदी कूहल की मरम्मत का काम आज ही शुरू करवा दिया जाएगा। किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए जल्द पानी मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed