फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Agniveer Recruitment: 488 candidates demonstrated their mettle on the fourth day.

अग्निवीर भर्ती : चौथे दिन 488 अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम

Wed, 05 Aug 2026 08:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: 488 candidates demonstrated their mettle on the fourth day.
धर्मशाला के ​सिंथेटिक ट्रैक में अ​ग्निवीर भर्ती में 1600 मीटर दौड़ में दम दिखाते हुए युवक। अमर
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन मंगलवार को युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। सेना में भर्ती होने का सपना लेकर पहुंचे चंबा जिले की पांगी व चुवाड़ी और कांगड़ा जिले की देहरागोपीपुर, ज्वालामुखी तथा खुंडियां तहसीलों के 488 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया सुबह साढ़े चार बजे से अभ्यर्थियों के प्रवेश के साथ शुरू हुई। स्टेडियम में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और पहचान पत्र का बारीकी से सत्यापन किया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप्स, नौ फीट डिच (गड्ढा पार करना) और जिग-जैग बैलेंस जैसी कड़ी शारीरिक परीक्षाओं में भाग लिया। ग्राउंड टेस्ट में सफल रहे अभ्यर्थियों की लंबाई, छाती और वजन मापने के साथ ही उनका चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) भी किया गया।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने बताया कि भर्ती रैली में केवल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास करने वाले युवाओं को ही मौका दिया जा रहा है। कांगड़ा और चंबा जिलों के कुल 5,631 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया है। उन्होंने युवाओं से निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों में अब तक 1,940 अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक परीक्षा
पहला दिन : नूरपुर और फतेहपुर तहसीलों के 489 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
दूसरा दिन : जवाली, शाहपुर, बड़ोह और जसवां के 484 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट दिया।
तीसरा दिन : धर्मशाला, कांगड़ा और नगरोटा बगवां क्षेत्र के 479 अभ्यर्थी शामिल हुए।
चौथा दिन : पांगी, चुवाड़ी, देहरा गोपीपुर, ज्वालामुखी और खुंडियां के 488 युवाओं ने स्टेमिना दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed