{"_id":"6ac15e1282aa1ef8be00aea4","slug":"agitation-regarding-the-mother-and-child-hospital-continues-kangra-news-c-95-1-kng1014-259306-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर आंदोलन जारी
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। बहुप्रतीक्षित मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करने की मांग पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और रणजीत बख्शी जनकल्याण फाउंडेशन के निदेशक अखिल बख्शी की अस्पताल परिसर में शुरू हुई भूख हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नूरपुर अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश पाल ने अखिल बख्शी का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
अखिल बख्शी ने कहा कि मातृ-शिशु अस्पताल का मुद्दा अब मांगपत्रों और आश्वासनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अस्पताल शुरू करने के लिए सरकार और प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल शुरू होने से नूरपुर सहित आसपास के करीब पांच विधानसभा क्षेत्रों की आबादी को लाभ मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि जब तक इस जनहित के मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन बनाए रखने की अपील की।