फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   agitaion

स्कूल शिक्षा बोर्ड पर जड़ा मांगें न मानने का आरोप

Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
agitaion
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ धर्मशाला की मांगों को बोर्ड प्रबंधन अनदेखा कर रहा है। बोर्ड प्रबंधन की ओर से न तो स्टाफ की भर्ती की जा रही है और न ही प्रोमोशन जैसे मसलों को हल किया जा रहा है। इसके अलावा संघ आठ अप्रैल से अपनी मांगों को बोर्ड प्रबंधन के समक्ष रख रहा है, लेकिन इन पर कोई भी गौर नहीं किया जा रहा है। यह बात यहां जारी एक प्रेस बयान में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ धर्मशाला के अध्यक्ष बलवीर चंदेल और उपप्रधान नंदन उप्पल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी रोजाना शिक्षा बोर्ड परिसर में गेट मीटिंग करते हैं। 25 अप्रैल को भी कर्मचारी यूनियन ने मीटिंग कर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने बताया कि अब कर्मचारी अपनी मांगों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखेंगे, क्योंकि शिक्षा बोर्ड प्रशासन का रवैया उदासीन है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने भी समर्थन दे दिया है। एनजीओ के जिलाध्यक्ष अजय खट्टा ने पहले ही शिक्षा बोर्ड को सात दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड अगर कर्मचारियों को सात दिन के भीतर वार्ता के लिए नहीं बुलाता है तो एनजीओ सख्त कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने कर्मचारियों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वे विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। इस पत्र को कर्मचारियों ने गलत करार दिया है।
विज्ञापन

कोट्स
-----------
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पिछले तीन साल में 188 कर्मचारियों को प्रोमोशन का तोहफा दिया है। जहां तक कर्मचारी संघ अन्य प्रोमोशन देने की बात कर रहे है तो इनका मामला वरिष्ठता को लेकर न्यायालय में चला हुआ है। जब तक कोई फैसला नहीं आता, तब तक बोर्ड इस संदर्भ में कोई निर्णय नहीं ले सकता। वहीं जेओए आईटी की कुछ भर्तियों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, एचपी बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed