फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After two years, the doors of the sanctum sanctorum of Chamunda Nandikeshwar Dham opened

दो वर्ष बाद खुले चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के गर्भ गृह के कपाट

Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
After two years, the doors of the sanctum sanctorum of Chamunda Nandikeshwar Dham opened
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के गर्भ गृह को शुक्रवार को जिलाधीश निपुण जिंदल के आदेशों के अनुसार श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते लगभग दो साल से माता श्री चामुंडा देवी के दर्शन बाहरी प्रवेशद्वार से ही भक्तों की ओर से किए जा रहे थे। माता के गर्भ गृह तक अंदर जाने के लिए किसी भी श्रद्धालु को इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन

केवल माता के पुजारी ही माता का विधिवत पूजन अर्चना कर रहे थे, ताकि कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचा जा सके। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन किया जा रहा था। शुक्रवार को जिलाधीश एवं मंदिर आयुक्त की ओर से जारी आदेशों के अनुसार मंदिर के गर्भ गृह के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। अब श्रद्धालु माता की मूर्ति के पास जाकर दर्शन कर पाएंगे व प्रसाद भी चढ़ा पाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए भी मनाही थी। वहीं शुक्रवार को श्रद्धालु लाइनों में लगकर शांतिपूर्वक ढंग से दर्शन कर रहे थे, जिससे उनके चेहरे खुश दिखे। इसके साथ ही चामुंडा मंदिर के दुकानदारों के चेहरे भी मंदिर के गर्भ गृह के कपाट खुलने से उनके चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। वहीं मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि अभी भी श्रद्धालुओं को मास्क पहनकर बस सामाजिक दूरी बनाकर ही दर्शन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed