फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Administration woke up after the accident, speed breakers installed with tin sheets at the construction site

दुर्घटना के बाद जागा प्रशासन, निर्माण स्थल पर टीन की चादरों के साथ लगाए स्पीड ब्रेकर

Wed, 22 Jun 2022 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up after the accident, speed breakers installed with tin sheets at the construction site
बैजनाथ (कांगड़ा)। गणेश बाजार में बन रहे ओवरहेड ब्रिज के निर्माण स्थल पर बीते सोमवार को हुए हादसों के बाद प्रशासन की नींद टूटी और सुरक्षा को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

निर्माण स्थल पर सड़क किनारे टिन की चादरें लगाने के साथ ही गणेश बाजार में दो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। पुलिस का एक जवान घटनास्थल पर पूरा दिन तैनात रहेगा। साथ ही बैजनाथ से महाकाल की तरफ जाने वाले मार्ग की शुरुआत में चौबीन चौक पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए सफेद रंग के बड़े-बड़े पत्थरों से अवरोधक तैयार किया गया है। अब इस मार्ग से छोटे वाहन ही आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि विभिन्न विभागों को और ठेकेदार को सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ स्ट्रीट लाइटों के बंद होने पर बिजली बोर्ड भी अलर्ट हो गया है। एक-दो दिन में निर्माण स्थल के समीप की लाइटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ दर्ज करवाया केस
दूसरी तरफ ओवरहेड ब्रिज के समीप होलसेल कारोबारी पुनीत अग्रवाल पुत्र मदन अग्रवाल ने ओवरहेड ब्रिज का निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस में की गई शिकायत में पुनीत अग्रवाल ने कहा है कि पिछले 15-20 दिनों से ओवरहेड ब्रिज का कार्य चल रहा है। ठेकेदार को निर्माण स्थल पर सड़क के साथ टिन की चादरें लगाने के लिए कई बार आग्रह किया गया। लेकिन उनकी मांग को उन्होंने अनदेखा ही किया है। शिकायत में कहा गया है कि उनका पड़ोसी सुभाष सोमवार देर रात को गड्ढे में गिर गया और उसको चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed