फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ABVP workers burnt the effigy of the state government

Kangra News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sun, 23 Feb 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers burnt the effigy of the state government
डिग्री कालेज धर्मशाला के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकती अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद। स्रोत
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को धर्मशाला कॉलेज के चौक पर पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदेश सह मंत्री अभिनव चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार विद्यार्थियों के हितों के विपरीत काम कर रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह विद्यार्थियों के खिलाफ नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ काम करे, ताकि युवा पीढ़ी नशे के दलदल में डूबने से बच सके।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार को छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं करने के लिए भी घेरा। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को बहाल करने के लिए लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग उठा रही है, लेकिन सरकार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

आज भी कई कॉलेज में प्राध्यापकों के पद खाली चले हुए हैं और प्राध्यापक न होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही धरने के माध्यम से अभिनव ने एनईपी-2020 के क्रियान्वयन सहित प्रदेश के अन्य शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक मुद्दों पर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवा प्रदेश सरकार से परेशान हो चुके हैं और इसी वजह से विद्यार्थी परिषद धर्मशाला में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed