फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ABVP roared against CU in school

Kangra News: धर्मशाला में सीयू के खिलाफ गरजी एबीवीपी

Thu, 08 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
ABVP roared against CU in school
एनईपी के तहत डिप्लोमा धारकों को पीजी कोर्स द्वितीय वर्ष में मांगा प्रवेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई की ओर से परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई मंत्री हीना वर्मा ने कहा कि 2009 में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की सौगात हिमाचल प्रदेश को मिली थी। आज 15 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास अपना परिसर बनकर अभी तक तैयार नहीं हुआ है। सीयू में कई समस्याएं देखने को मिलती हैं, जिनको लेकर विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आवाज उठाती रही है। उन्होंने मांग की कि एनईपी के तहत डिप्लोमा धारकों को पीजी कोर्स द्वितीय वर्ष में दाखिला दिया जाए। उन्होंने कहा कि सीयू प्रशासन एनईपी लागू करने का दावा करता है, लेकिन जब विद्यार्थियों के दाखिले की बात आती है तो इसको लेकर सीयू प्रशासन आनाकानी कर रहा है। इसके खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही योग केंद्र की कक्षाएं जो धर्मशाला परिसर में लगती थीं, वे बॉयज हॉस्टल कांगड़ा में लगाने की बात विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा है। यह अपने आप में और विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ एक बड़ा मजाक बनाने का काम सीयू प्रशासन कर रहा है। किसी छात्रावास में किसी विभाग की कक्षा लगाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। विश्वविद्यालय की ओर से एक नया कोर्स बीकॉम ऑनर्स के नाम से शुरू किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद इसका स्वागत करती है, लेकिन विद्यार्थी परिषद प्रशासन से यह मांग करती है कि विद्यार्थियों के बैठने की भी व्यवस्था की जाए, जिससे विद्यार्थी अपनी कक्षाएं लगा सकें। इसी के साथ विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण जल्द करवाया जाए। इस धरने के माध्यम से सीयू प्रशासन को चेतावनी देता है कि विद्यार्थियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed