{"_id":"683dfa68342a672af60bf470","slug":"abvp-again-surrounded-the-education-board-headquarters-and-raised-slogans-kangra-news-c-95-1-ssml1021-179641-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एबीवीपी ने फिर घेरा शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एबीवीपी ने फिर घेरा शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय, लगाए नारे
विज्ञापन
धर्मशाला के स्कूल शिक्षा बोर्ड परिसर में प्रदर्शन करते हुए एबीपीवी कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को फिर धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा के मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं और फीस वृद्धि को लेकर बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री अभिनव चौधरी ने कहा अगर दो दिन में फीस वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया जाता और शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो विद्यार्थी प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी, जिसका खामियाजा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को झेलना पड़ेगा। उन्हाेंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की मांगों में बोर्ड अध्यक्ष, सचिव और संबंधित परिणाम प्रबंधन विभाग पर तत्काल प्रभाव से सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई करना, बोर्ड में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, बढ़ी हुई फीस तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए आदि शामिल हैं। इससे पर एबीवीपी की ओर से 26 मई को बोर्ड परिसर में धरना दिया था, जिसके बाद तनाव की स्थिति बनी रही और मामला पुलिस तक पहुंच गया था।
सचिव के इशारे पर बंद किए थे गेट : राहुल
राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा ने कहा कि 26 मई को विद्यार्थी परिषद शांतिपूर्वक धरना दे रही थी, लेकिन शिक्षा बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों ने सचिव के इशारे पर गेट बंद कर दिए थे। गेट खोलने में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को चोटें आईं, लेकिन इसके बावजूद शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सचिव के इशारे पर बंद किए थे गेट : राहुल
राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा ने कहा कि 26 मई को विद्यार्थी परिषद शांतिपूर्वक धरना दे रही थी, लेकिन शिक्षा बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों ने सचिव के इशारे पर गेट बंद कर दिए थे। गेट खोलने में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को चोटें आईं, लेकिन इसके बावजूद शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन