फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A sprinkling of relief on the dry fields; Snow in Multhan, Billing, bus facility stalled in Barot

मुलथान, बिलिंग में हिमपात, बरोट में सड़कें बंद

Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
A sprinkling of relief on the dry fields; Snow in Multhan, Billing, bus facility stalled in Barot
धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों पर सुबह से बर्फबारी का दौर जारी रहा। वहीं शाम के समय मौसम साफ हुआ त? - फोटो : Kangra
धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)। जिले के मैदानी इलाकों में मंगलवार को हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद समूचा जिला कांगड़ा ठंड की चपेट में आ गया है। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। सूखे खेतों में राहत की फुहार से गेहूं समेत सब्जियों को भी संजीवनी मिली है। ताजा हिमपात से पूरा धौलाधार बर्फ की चादर से ढक गया है। बारिश और बर्फबारी की वजह से धर्मशाला और बिलिंग में पैराग्लाइडिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दुर्गम पर्यटन स्थल बरोट और मुल्थान में मंगलवार सुबह से 5 से 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। मुल्थान के साथ लगते गांवों राज गुंधा, कोठी कोढ़, धरमान, भुजलिंग, रोलिंग, मियोट, देवी बड धारनी, पोलिंग ,पंजोड, लाछ्यांन और ज्धार में पांच से 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। हालांकि, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज, धर्मकोट, नड्डी और भागसूनाग में बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस हुए। पैराग्लाइंडिंग साइट बिलिंग में 6 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। बारिश और हिमपात की वजह से बिलिंग में आए पैराग्लाइडर पायलट उड़ान नहीं भर पाए। धर्मशाला के इंद्रू नाग में भी बारिश की वजह से पैराग्लाइडिंग नहीं हो पाई। वहीं, बर्फबारी के कारण मंगलवार को बरोट-मियोट, बरोट व बड़ा गांव के लिए बस सुविधा बंद रही।
विज्ञापन

इससे पहले 26 दिसंबर को जिले के कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हुई थी, लेकिन यह बारिश गेहूं की फसल के लिए नाकाफी थी। इस बार दिसंबर माह में बारिश न होने से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी थी। पशुओं के लिए बीजा गया चारा भी सूखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल अच्छी होने की जगी उम्मीद
किसान चुनी लाल चौधरी, विजय कुमार, उतम गोस्वामी, पिंकु पटियाल रविंद्र राणा, विनोद कुमार, राजेंद्र राणा, प्रदीप कुमार, शोभन सिंह, किशोरी लाल, देश राज,मोहन लाल, सुभाष चंद व प्रीतम सिंह आदि ने बताया कि बारिश न होने से गेहूं की फसल मुरझाने लगी थी। लेकिन मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश से गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद जग गई है।

फसलों के लिए अच्छी है बारिश : डॉ. सुशील
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि मंगलवार को हुई बारिश सभी फसलों के लिए अच्छी है। इससे गेहूं की फसल के साथ चारा व अन्य बीजी गई सब्जियों की पैदावार भी अच्छी होगी। चंगर इलाके के लिए यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed