{"_id":"68fe12507f223e81a800076a","slug":"a-labourer-died-after-falling-while-working-on-an-under-construction-flyover-in-jasoor-kangra-news-c-95-1-kng1004-202686-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम करते गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम करते गिरने से मजदूर की मौत
Mon, 27 Oct 2025 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 27 Oct 2025 08:51 AM IST
विज्ञापन
जसूर में फोरलेन प्लाईओवर के इसी पिलर से गिरकर मजदूर की मौत हुई है। संवाद
जसूर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी निर्माणाधीन फोरलेन पर जसूर में स्थित फ्लाईओवर नंबर-14 पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करते वक्त गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुनव्वर पुत्र जुल्फान निवासी बुदकलां जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुनव्वर मशीन की बकेट पर खड़े होकर फ्लाईओवर के पिलर के ऊपर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल मुनव्वर को तुरंत नागरिक अस्पताल नूरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों कल्लू शर्मा, लक्की, मोंटू, राजू, रवि और अंकित ने फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपायों की अनदेखी की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। व्यापारियों ने यह भी दावा किया है कि मुनव्वर की मौत गिरने से नहीं बल्कि करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
नूरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि जहां कार्य चल रहा था, वहां की बिजली के तार प्लास्टिक इंसुलेटेड थे। मजदूर की मौत गिरने या करंट लगने से हुई, इसके सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
जसूर-नूरपुर फोरलेन पर पहले भी हुए हादसे
पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य नूरपुर उपमंडल क्षेत्र में कई बार दुर्घटनाओं और निर्माण कंपनी की कथित लापरवाही को लेकर विवादों में रहा है। 28 अप्रैल 2025 को नागाबाड़ी पक्का टाला के समीप 38 वर्षीय दीपक शर्मा (निवासी पक्का टाला), फोरलेन कंपनी में काम करते समय एक हेवी ड्यूटी मशीन के नीचे आ गए। हादसे में दीपक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का बार-बार यह आरोप रहा है कि फोरलेन निर्माण कंपनियां सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन नहीं करतीं। अधूरे निर्माण, खराब सड़क की स्थिति और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। जसूर में हुई ताजा घटना में मजदूर मुनव्वर की मौत ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।