फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A game of attack and counter attack between Sukhu and Sudhir

Kangra News: सुक्खू और सुधीर के बीच चला वार- पलटवार का खेल

Tue, 23 Apr 2024 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 23 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
A game of attack and counter attack between Sukhu and Sudhir
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के बीच सोमवार को धर्मशाला में जुबानी जंग का सियासी खेल चला। मुख्यमंत्री ने सुबह सुधीर शर्मा को निशाने पर लेते हुए उन्हें बिका हुआ विधायक और विदेशी परिंदा करार दिया तो। वहीं, शाम बयान जारी कर सुधीर ने पलटवार किया। सुधीर बोले, मैंने कुछ कहा तो बात बहुत दूर तक जाएगी।
विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने कहा कि सुधीर शर्मा और अन्य पांच को बागी कहना गलत होगा। आरोप लगाया कि ये बागी नहीं, बिके हुए विधायक हैं। बागी होते तो कांग्रेस में ही रहकर विरोध जताते, भाजपा का नहीं थामते। उन्होंने कहा कि 14 महीने के कार्यकाल में मैंने धर्मशाला के विकास के लिए स्वयं गंभीरता से काम किया। सालों से रुके स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों को मंजूरी देकर गति दी। धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किए। सुधीर शर्मा तो आते ही कम थे। घर यानी धर्मशाला में विधानसभा का सत्र चला, उनकी हाजिरी न के बराबर रही। फोन करते थे तो विकास की बात कम अधिकारियों की पोस्टिंग की सिफारिश करते रहे। उनके कहने पर हर काम किया। लेकिन, उन्होंने अपना इमान बेच डाला। धर्मशाला की जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुना था, फिर क्यों उन्होंने निजी स्वार्थ की खातिर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है लेकिन, उन्होंने पार्टी और धर्मशाला की जनता को धोखा देने का काम किया है। उपचुनाव में जनता उन्हें करारा सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

उधर, सुधीर शर्मा ने बयान जारी कर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने अभी तक नादौन में घर नहीं बनाया है। वोट उनका शिमला में है, दो बार शिमला में पार्षद रहे हैं, जबकि मैं धर्मशाला में रहता हूं और मेरा वोट भी यहां है। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि नादौन आकर भी सीएम सुक्खू रेस्ट हाउस में रहते हैं और रस्से दोनों तरफ लगा कर रस्सों के पीछे पब्लिक को रखते हैं। मेरे पास इसका वीडियो भी है, जल्द जारी करेंगे। सुधीर ने कहा कि सरकार अल्पमत है और सीएम बौखलाहट में अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं। उपचुनाव को लेकर सुधीर शर्मा ने कहा कि चुनाव जनता लड़वाती है, जनता ही निर्णायक है। स्मार्ट सिटी पर सीएम के बयान पर सुधीर शर्मा ने कहा कि जब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट धर्मशाला को मिला तो सीएम सुक्खू विधायक भी नहीं थे। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के काम को गति नहीं दी है, बल्कि स्टेट के शेयर को कम यह कहकर किया कि मेरे पास पैसे नहीं है। सुधीर ने आरोप लगाया कि सरकार ने मेरे घर के आसपास के एरिया को छावनी में बदल दिया है, जिस कारण रक्कड़, मोहली, खनियारा, सौकणी दा कोट के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed