{"_id":"69e6895243ddf4d10e07a5af","slug":"a-bloody-game-fueled-by-the-stubbornness-to-take-a-deserted-path-kangra-news-c-95-1-kng1004-230773-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रक्कड़ टैक्सी चालक मारपीट मामला... सुनसान रास्ते पर ले जाने की जिद में खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रक्कड़ टैक्सी चालक मारपीट मामला... सुनसान रास्ते पर ले जाने की जिद में खूनी खेल
Tue, 21 Apr 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। टैक्सी चालक मेहर सिंह पर चाकू से हमले और लूटपाट के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब आरोपियों ने चालक पर टैक्सी को सुनसान रास्ते पर ले जाने का दबाव बनाया। आशंका है कि आरोपियों ने लूटपाट के लिए पूरी योजना पहले ही बना ली थी।
कलोहा के सिगरा दा भरो जंगल में आरोपियों ने मेहर सिंह का रस्सी से गला दबाया और चाकू से वार कर उन्हें मरा हुआ समझकर फेंक दिया था। मामले में गिरफ्तार आरोपी अमित कौशल (23) और सुरेश कुमार (19), निवासी खुंडियां को देहरा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की पूरी कड़ियां जोड़ी जा सकें।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने चालक से नकदी के अलावा सोने की अंगूठी भी लूटी थी, जिसे उन्होंने बेच दिया। गगरेट के लिए बुक की गई टैक्सी को आरोपियों ने होशियारपुर में लावारिस छोड़ दिया था। गंभीर घायल मेहर सिंह फिलहाल टांडा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में उपचाराधीन हैं और अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
उनकी पत्नी सरोज देवी ने रुआंसे गले से बताया कि परिवार पहले ही गहरे जख्म झेल चुका है। मेहर सिंह की तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है, लेकिन कुछ साल पहले उनके जवान बेटे (18-20 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब घर के इकलौते कमाऊ सदस्य पर हुए इस जानलेवा हमले ने परिवार को फिर से संकट में डाल दिया है।
होशियारपुर पुलिस से लावारिस गाड़ी की सूचना मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर ही पुलिस जंगल के भीतर उस स्थान तक पहुंच सकी, जहां मेहर सिंह लहूलुहान हालत में पड़े थे। एएसपी आरपी जसवाल ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से लूट का सामान बरामद करने और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।