फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पौह फटते ही मां के दर उमड़े भक्त

पौह फटते ही मां के दर उमड़े भक्त

Mon, 29 Sep 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 29 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चामुंडा/ज्वालामुखी/कांगड़ा। चौथे नवरात्र में कांगड़ा, ज्वालामुखी, चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। तीनों शक्तिपीठों में रविवार को 45 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर शीश नवाया है। चामुंडा देवी मंदिर में 5 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दिनभर मां के दर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने अलग-अलग जगहों में भंडारों का आयोजन भी किया। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भी चामुंडा मां के दर शीश नवाया। ज्वालामुखी मंदिर में प्रदेश और बाहरी राज्यों से 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। तीसरे नवरात्र में मंदिर में 9 लाख 79 हजार 825 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। 4 मिलीग्राम सोना और 358 ग्राम चांदी भी मां के चरणों में अर्पित की गई। यह जानकारी मंदिर अधिकारी बेबी राम ने दी। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में पौह फटते ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। रविवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। तीसरे नवरात्र मेले में विदेशी श्रद्धालु ने मां के चरणों में अमेरीकन डालर भेंट किया। मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने दो लाख 16 हजार 817 रुपये की नकदी, 100 मिली ग्राम सोना चढ़ाया। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed