{"_id":"19-64097","slug":"Kangra-64097-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर हवा में फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी पर हवा में फायर
Kangra
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में व्यक्ति ने अपनी बंदूक से हवा में फायर कर दिया। हवाई फायर करने से पहले इसने बंदूक के बट्ट से व्यक्ति पर प्रहार कर दिया। वारदात के बाद कुछ देर के लिए लोगों में अफरातफरी मच गई। नूरपुर क्षेत्र के क्योड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में वारदात हुई है। पुलिस ने हवा में फायर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू निवासी क्योड़ ब्राह्मणा की सुरेंद्र पाल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सुरेंद्र ने आव देखा न ताव और अंदर जाकर बंदूक ले आया और उसकी कनपटी पर तान दी। इससे पहले वो कुछ समझ पाता, सुरेंद्र ने बंदूक के बट्ट से पप्पू पर प्रहार कर दिया। पप्पू वहीं गिर गया। इसी बीच पप्पू का भाई बीच-बचाव के लिए आया। इस पर सुरेंद्र पाल ने बंदूक से हवाई फायर कर दिया। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े। सुरेंद्र के हाथ में बंदूक देखकर लोग डर गए। कई लोग उलटे पांव वहां से भाग गए। बाद में किसी तरह सुरेंद्र से बंदूक छुड़वाई और लोग उसे थाने ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्जकर लिया है। थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि आरोपी की बंदूक जब्त करके उसे जांच के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।