फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दस किमी में हांफ गई वोल्वो

दस किमी में हांफ गई वोल्वो

Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी वोल्वो बस में सफर करना पर्यटकों समेत धर्मशाला के लोगों को महंगा पड़ गया। दिल्ली बस स्टैंड से सोमवार सायं आठ बजे रवाना होने वाली वोल्वो बस महज 10 किलोमीटर का सफर करने केबाद ही बाईपास रोड पर खड़ी हो गई। इसके बाद यात्रियों ने एचआरटीसी के अधिकारियों को बस के खराब होने की सूचना दी। इस पर निगम के अधिकारियों ने दिल्ली बस स्टैंड से एचआरटीसी की डीलक्स-एसी बस को बाईपास पर भेजा। लेकिन करीब 60 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद दूसरी बस भी गनौर चौक सुबह करीब चार बजे खराब हो गई।
विज्ञापन

इस पर बस में बैठे यात्रियों पानीपत के पीछे नेशनल हाइवे पर खड़ा होकर अगली बस का इंतजार करना पड़ा। सूचना के बाद एचआरटीसी के अधिकारियों ने दिल्ली बस स्टैंड से गनौर रोड के लिए एक साधारण बस को भेजा। हैरानी की बात तो यह है कि एक हजार रुपए बस किराया देकर वोल्वो बस की टिकट लेने वाले यात्रियों को बस कंडक्टर ने बकाया नहीं दिया। वहीं रोजाना सुबह सवा आठ बजे धर्मशाला बस स्टैंड पर पहुंचने वाली यह बस दोपहर डेढ़ बजे धर्मशाला पहुंची। इस पर गुस्साए पर्यटकों समेत बस में बैठी अन्य सवारियों ने बस अड्डा इंचार्ज से बस के संबंध में शिकायत कर वोल्वो बस का पूरा किराया वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

यात्री अर्पित शर्मा, श्रीराम, सुनील, आशुतोष, कविता, रुचि, विवेक, अभय तथा अक्षय ने बताया कि उन्हें सफर के दौरान मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुसाफिरों को शांत करवाकर साधारण बस का किराया काटकर शेष राशि का भुगतान किया। एचआरटीसी धर्मशाला के आरएम मनोज कुमार ने बताया कि तकनीकी खराब के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहा कि 680-680 रुपए बकाया राशि का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला में तीन वोल्वो, दो खराब
एचआरटीसी धर्मशाला डिपो में वर्तमान में तीन वोल्वो बसें हैं। लेकिन एक बस का इंजन खराब है तथा दूसरी दिल्ली में खराब पड़ी है। एक बस से दिल्ली-धर्मशाला का अप एंड डाउन का सफर पूरा करना मुश्किल है। वहीं मंगलवार शाम को भी धर्मशाला से दिल्ली वोल्वो बस नहीं जा सकी। बुकिंग करवा चुके यात्रियों को डीलक्स बस से दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed