फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शार्ट सर्किट से जलकर खाख हुआ मकान

शार्ट सर्किट से जलकर खाख हुआ मकान

Thu, 31 May 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से जलकर खाख हुआ मकान
घाटी पंचायत में आग से मकान राख
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग , घर में रखा सामान और राशन जला
अमर उजाला ब्यूरो
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत घाटी के नारी गांव में बुधवार सुबह आग लगने से एक मकान जल कर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह मकान जुल्फी राम पुत्र वीरू राम गांव नारी का था। वहीं पंचायत के प्रधान रमेश सिंह ने बताया कि जुल्फी राम के घर में सुबह के समय एकदम से आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही गांववासियों में सुशील कुमार, वार्ड पंच अरुण कुमार, ओंकार चंद, जोगिंद्र सिंह, कर्म चंद आदि ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह से जल चुका था। उन्होंने कहा कि आग इतनी तेजी से लगी कि घर में रखा सारा सामान, कपड़े और अनाज जल गया। जब आग लगी हुई थी तो स्कूल जाने वाला एक छोटा लड़का घर के बरामदे में सो रहा था और लड़की अंदर थी। वहीं उज्ज्वला योजना से मिले गैस सिलेंडर और चूल्हा भी आग की चपेट में आ गया, जिससे सिलेंडर भी फट गया। वहीं पीड़ित परिवार बीपीएल परिवार से है। परिवार का मुखिया भी बुजुर्ग है। वहीं, पटवारी सविता शर्मा और नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को 5000 की तुरंत सहायता राशि प्रदान की गई और जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए कहा, ताकि पीड़ित परिवार की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed