{"_id":"5aedf9884f1c1b58098b80cb","slug":"91525545352-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज परौर में, कल आएं धर्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज परौर में, कल आएं धर्मशाला
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम आज परौर में, कल आएंगे धर्मशाला
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह मई को सुबह 9 बजे परौर पहुंचेंगे। वह राधा स्वामी सत्संग में भाग लेने के उपरांत 11 बजे आईएचबीटी पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता सचिन ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री करीब एक बजे पालमपुर से मंडी के लिए रवाना होंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात उनका रात्रि ठहराव मंडी परिधि गृह में होगा। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 7 मई को प्रात: 11 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे। वह धर्मशाला के शीला चौक के समीप एक होटल में ‘फसल विविधिकरण-चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। जापान अंतर्राष्ट्रीय समन्वय एजेंसी (जिका) द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री का करीब दो बजे सरकाघाट के लिए जाने का कार्यक्रम है।