फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टांडा की चौथी मंजिल कूदा मरीज, मौत

टांडा की चौथी मंजिल कूदा मरीज, मौत

Thu, 07 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
टांडा की चौथी मंजिल  कूदा मरीज, मौत
कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। मरीज बाबा बड़ोह का रहने वाला था। जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में भर्ती था। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मरीज के अस्पताल में कूदने से लोग घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर पुलिस को सूचित किया। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर अस्पताल के मेडिसन वार्ड में उपचाराधीन 40 वर्षीय प्रवीण कुमार निवासी कंडी तहसील बड़ोह ने बालकोनी से छलांग लगा दी। वहां मौजूद अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने प्रवीण कुमार को घायलावस्था में इमरजेंसी में दाखिल करवाया। इलाज के दौरान प्रवीण कुमार की मौत हो गई। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि प्रवीण कुमार ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था और उसे मंगलवार को ही अस्पताल के मेडिसन वार्ड में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को सौंप दी है। डीएसपी संजीव चौहान ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने प्रवीण कुमार के शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed