फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   लड़कों में सोलन, लड़कियों में सिरमौर बना ओवर ऑल चैंपियन

लड़कों में सोलन, लड़कियों में सिरमौर बना ओवर ऑल चैंपियन

Sun, 03 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
लड़कों में सोलन, लड़कियों में सिरमौर बना ओवर ऑल चैंपियन
धर्मशाला। स्कूली बच्चों की राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में एएसपी कांगड़ा डॉ. शिव कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

चार दिवसीय प्रतियोगिता में लड़कों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए सोलन जिला को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि लड़कियों में सिरमौर जिला ओवर ऑल चैंपियन बना। इसके अलावा लड़कियों में बेस्ट एथलीट हमीरपुर की दिव्या, जबकि लड़कों में सोलन के दीपक बेस्ट एथलीट रहे। इस साल अंडर-14 गवर्नर ट्रॉफी पर सिरमौर का दबदबा रहा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा दीपक किनायत ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन दो चरणों में किया गया। इसके पहले चरण में जहां लड़कों की प्रतिस्पर्धाएं हुईं, जबकि दूसरे चरण में लड़कियों की खेलकूद प्रतिस्पर्धा करवाई गई। समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार और स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य नीना पुन मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed